बड़ी खबर - UMS अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग डेट जारी | Surplus Teachers Counseling Update

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बड़ी खबर - UMS अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग डेट जारी | Surplus Teachers Counseling Update

बड़ी खबर - UMS अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग डेट जारी | Surplus Teachers Counseling Update

नमस्कार साथियों, DPI द्वारा जारी एक महत्वपूर्ण पत्र जारी हुआ है, जो श्रेणी-1 के अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग को लेकर जारी किया गया है। इस पत्र में साफ तौर पर बताया गया है कि श्रेणी-1 के अतिशेष शिक्षकों को शिक्षकों की कमी वाली शालाओं में काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थ किया जाएगा।

यह प्रक्रिया राज्य एवं जिला स्तर पर अधिकारी और कर्मचारियों की स्थानांतरण नीति वर्ष 2022 के अनुसार की जा रही है। इसमें आवश्यक प्रावधान भी किए गए हैं। अगर हम इस पत्र के निर्देशों पर ध्यान दें तो सबसे पहला बिंदु है कि विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं में संख्या मान और विषय मान के अनुसार अतिशेष शिक्षकों की स्थिति एजुकेशन पोर्टल पर प्रदर्शित की गई है।

काउंसलिंग की तारीख और स्थान

अतिशेष शिक्षकों को शिक्षकों की कमी वाली शालाओं में काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थ करने के लिए 22 सितंबर 2024 को संभागीय संयुक्त संचालक द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहयोग से जिला कार्यालय में काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। यानी कि श्रेणी-1 के जो शिक्षक साथी हैं, उनकी काउंसलिंग 22 सितंबर को जिला शिक्षा कार्यालय में होगी।

Read AlsoSurplus Teacher Latest Update : मध्य प्रदेश में श्रेणी-1 के अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग: जानिए प्रक्रिया और निर्देश

दावे-आपत्ति और निराकरण प्रक्रिया

अतिशेष शिक्षकों की सूची संलग्न है, और सभी संबंधितों को सूचित किया जाता है कि यदि अतिशेष के संबंध में कोई आपत्ति है, तो 21 सितंबर 2024 को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। 

जिला शिक्षा अधिकारी और संभागीय संयुक्त संचालक के प्रतिनिधि मिलकर 22 सितंबर को ही प्रत्येक अभ्यावेदन का निराकरण करेंगे और संबंधित शिक्षक को निराकरण की सूचना देंगे। इस प्रक्रिया के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी और संकुल प्राचार्य को सभी आवश्यक रिकॉर्ड के साथ 21 सितंबर को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

ऑनलाइन और जिला स्तर की प्रक्रिया

विकासखंड शिक्षा अधिकारी और संकुल प्राचार्य 22 सितंबर को काउंसलिंग के दौरान उपस्थित रहेंगे। चिन्नक काउंसलिंग स्थल पर अतिशेष शिक्षक निर्धारित समय पर उपस्थित होंगे। जो शिक्षक राज्य के अन्य जिलों का चयन करेंगे, उनकी प्रविष्टि जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अदर डिस्ट्रिक्ट की सीट पर की जाएगी। 

यह प्रक्रिया जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा 22 सितंबर को सुबह 11 बजे से की जाएगी। अन्य जिले का विकल्प भी मेरिट क्रम के आधार पर ही आवंटित होगा।

रिक्त पदों की पुष्टि और सूची

जिले में श्रेणी-1 के समस्त रिक्त पदों की सूची में उल्लेखित शालाओं की रिक्तियों की पुष्टि करने के बाद, वास्तविक रिक्तियों को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाणित किया जाएगा और काउंसलिंग स्थल के सूचना पटल पर चस्पा किया जाएगा। इससे सभी अतिशेष शिक्षक उस सूची का भली-भांति अवलोकन कर सकेंगे।

अतिशेष शिक्षकों की संख्या के अनुसार रिक्त स्थानों की सूची की पर्याप्त प्रतियां भी कार्यालय में उपलब्ध कराई जाएंगी। अतिशेष शिक्षक निम्नलिखित क्रम में संबंधित संभाग द्वारा विषय शिक्षकों की कमी वाली शालाओं का चयन करेंगे।

वरिष्ठता के आधार पर काउंसलिंग

सबसे पहले, व्याख्याता को उनकी वरिष्ठता के आधार पर काउंसलिंग के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह काउंसलिंग विषयवार होगी, और शिक्षकों द्वारा वरिष्ठता के आधार पर विषय की कमी वाली शालाओं में उपलब्ध पदों का चयन किया जाएगा। 

इसके बाद, उच्च माध्यमिक शिक्षकों को उनकी वरिष्ठता के आधार पर काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।

काउंसलिंग का समय और विषय वार प्रक्रिया

व्याख्याता शिक्षकों की काउंसलिंग 22 सितंबर को सुबह 11 बजे से 12 बजे तक होगी। वहीं, उच्च माध्यमिक शिक्षकों की काउंसलिंग 12 बजे से काउंसलिंग पूर्ण होने तक लगातार जारी रहेगी। 

विभिन्न विषय जैसे हिंदी, कृषि, जीव विज्ञान, रसायन, भौतिक, भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, राजनीति, समाजशास्त्र, गृह विज्ञान, उर्दू की काउंसलिंग दोपहर 12:30 बजे से होगी। संस्कृत और अंग्रेजी विषयों की काउंसलिंग दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होगी। यह चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी।

अवकाश पर रहने वाले शिक्षकों की काउंसलिंग

जो शिक्षक पहले से स्वीकृत अवकाश पर हैं, उनकी काउंसलिंग उनके लिखित अभ्यावेदन के आधार पर की जाएगी। इन मामलों में आवश्यक निर्णय संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा लिया जाएगा।

काउंसलिंग के पर्यवेक्षण और समन्वय

प्रत्येक जिले में काउंसलिंग प्रक्रिया के पर्यवेक्षण, अनुवीक्षण, और समन्वय के लिए एक अधिकारी काउंसलिंग के शुरू से अंत तक उपस्थित रहेंगे। संभागीय संयुक्त संचालक संभागीय स्तर पर ऑनलाइन काउंसलिंग करेंगे और समस्त संयुक्त संचालक एक लिंक जिलों के साथ शेयर करेंगे।

जो अतिशेष शिक्षक काउंसलिंग में भाग नहीं लेंगे, उन्हें शिक्षकों की कमी वाली शेष शालाओं में प्रशासनिक स्थानांतरण के आधार पर पदस्थ किया जाएगा।

DPI द्वारा जारी एक महत्वपूर्ण पत्र जारी यहां देखे  - Click Here

UMS Surplus List.pdf - Click Here

तो दोस्तों, यह था आज का महत्त्वपूर्ण अपडेट। उच्च माध्यमिक शिक्षक और व्याख्याता शिक्षकों की अतिशेष काउंसलिंग को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। उम्मीद है कि इस ब्लॉग से आपको सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। अगर यह ब्लॉग उपयोगी लगा हो, तो इसे शेयर करें, और वेबसाइट पर विजिट करना न भूलें ताकि आपको ऐसे ही अपडेट्स सबसे पहले मिलते रहें।

मिलते हैं जल्दी एक नए अपडेट के साथ। तब तक के लिए, जय हिंद, जय भारत!

Post a Comment

0 Comments