Uniform Distribution Approved and Reject 2024 Rsk Order : शैक्षणिक सत्र 2024-25 में मध्य प्रदेश सरकार ने कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के गणवेश की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर करने का निर्णय लिया है। इस प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए राज्य शिक्षा केंद्र ने बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर) स्तर पर सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी है।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि इस पूरी प्रक्रिया में बीआरसी और शिक्षकों की क्या भूमिका है, और कैसे आप गणवेश वितरण के लिए छात्रों की राशि को अप्रूव या रिजेक्ट कर सकते हैं।
Read Also : UDISE+ पोर्टल में नया ऑप्शन: APAAR ID कैसे बनाएं और इसका महत्व क्या है?
शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए मध्य प्रदेश के छात्रों को गणवेश की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इसके लिए शिक्षा पोर्टल पर दर्ज छात्रों के अकाउंट नंबर का सत्यापन बीआरसी स्तर पर किया जाएगा। राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल ने इसका आदेश पहले ही जारी कर दिया है, जिसमें कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए राशि ट्रांसफर के निर्देश दिए गए हैं।
हालांकि, कुछ विशेष विद्यालयों जैसे सीएम राइज विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर और एलबी विद्यालय के छात्रों को इस योजना से बाहर रखा गया है। बाकी सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले सभी छात्रों को यह राशि सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी।
इस प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए, शाला-वार छात्रों की सत्यापित सूची विकासखंड स्तर पर उपलब्ध कराई जाएगी। बीआरसी स्तर से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि छात्रों को गणवेश प्रदाय हेतु राशि अप्रूव या रिजेक्ट हो सके।
Uniform Distribution 2024-25 Verification Process and How to Approve or Reject Amount : कैसे करें लॉगिन और सत्यापन
1. सबसे पहले शिक्षा पोर्टल पर जाएं और बीआरसी आईडी से लॉगिन करें।
2. पोर्टल में लॉगिन करने के बाद, "गणवेश वितरण प्रबंधन" के ऑप्शन को ओपन करें।
3. अब आपको "यूनिफॉर्म डिस्ट्रीब्यूशन" का ऑप्शन दिखेगा। इसमें से पहला ऑप्शन चुनें, जो सत्यापन के लिए है।'
4. शैक्षणिक सत्र 2024-25 का चयन करें और व्यू पर क्लिक करें। इससे आपके ब्लॉक के सभी स्कूलों के नाम प्रदर्शित होंगे।
Uniform Distribution 2024-25 Verification Process : सत्यापन प्रक्रिया
1. प्रत्येक स्कूल की एनरोलमेंट, टारगेट स्टूडेंट्स, सैंक्शन और पेंडिंग स्टूडेंट्स की जानकारी प्रदर्शित होगी। आपको केवल "प्रोसीड" पर क्लिक करना होगा।
2. जिस कक्षा का सत्यापन करना है, उसे सेलेक्ट करें और कैप्चा कोड भरकर छात्रों की सूची प्राप्त करें।
3. अब, बीआरसी स्तर से छात्रों के अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड की सत्यता सुनिश्चित की जाएगी। इसमें यदि कोई गलती पाई जाती है, तो उसे संस्थाओं से ऑफलाइन सत्यापित कर सुधारना होगा।
4. यदि सभी छात्रों के विवरण सही पाए जाते हैं, तो ऊपर दिए गए चेकबॉक्स पर टिक करें। इसके बाद सैंक्शन और लॉक का ऑप्शन आएगा। इसे क्लिक कर गणवेश की राशि छात्रों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
5. यदि किसी छात्र का खाता नंबर या आईएफएससी कोड गलत है, तो उसे अनचेक कर दें, ताकि राशि ट्रांसफर न हो। बाद में, सुधार होने के बाद उस छात्र की राशि ट्रांसफर की जा सकेगी।
Uniform Distribution 2024-25 Verification Process : ध्यान रखने योग्य बातें:
जब भी आप सैंक्शन करें, तो सुनिश्चित करें कि छात्र का अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड सही हैं। यदि अकाउंट नंबर गलत है, तो पेमेंट फेल हो सकता है, जिससे छात्र को राशि प्राप्त नहीं हो पाएगी। सैंक्शन और लॉक करने से पहले सभी जानकारी की अच्छे से जांच कर लें, ताकि पेमेंट फेल होने की स्थिति न बने।
Conclusion:
इस प्रकार से बीआरसी लॉगिन के माध्यम से गणवेश की राशि को अप्रूव या रिजेक्ट किया जा सकता है। आशा है कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो, तो कमेंट सेक्शन में जरूर पूछें। ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए हमारे ब्लॉग वेबसाइट पर विजिट करते रहिये। मिलते हैं अगले Update में, तब तक के लिए जय हिंद!
इस तरह आप शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए छात्रों की गणवेश राशि को अप्रूव या रिजेक्ट कर सकते हैं।
Read Also This Posts :-
- MPTET 2024 Varg 3 Syllabusऔर Previous Year Question Paper PDF
- NAS 2024 - कक्षा 3 और 6 के विद्यार्थियों के लिए होगा मॉक टेस्ट, राज्य शिक्षा केंद्र ने जारी किया आदेश
- MPTET Varg 3 Notification 2024, Exam Date, Syllabus, Eligibility, Salary and How to Apply.
- NAS Class 9th Mock Test 2024 | राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण की पूरी जानकारी | National Achievement Survey
- Guest Teacher Latest Update: डीपीआई ने अतिथि शिक्षकों को दी विशेष सुविधा - जानिए क्या करना है
0 Comments