MP ANMTST Admit Card 2024: कैसे डाउनलोड करें और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

MP ANMTST Admit Card 2024: कैसे डाउनलोड करें और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल ने ANMTST 2024 (ANM Training Selection Test 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपने MP ANMTST Admit Card 2024 को डाउनलोड कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश बताएंगे। 

MPESB ANMTST 2024 Admit Card कैसे डाउनलोड करें: Step-by-Step Guide

1. ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं:

- सबसे पहले कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट [esb.mp.gov.in](https://esb.mp.gov.in) पर जाएं।

2. लेटेस्ट अपडेट्स पर क्लिक करें:

- होम पेज पर दिए गए "Latest Updates" सेक्शन पर क्लिक करें और अपनी परीक्षा के लिंक पर जाएं।

3. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें:

- अब "Search Test Admit Card" बॉक्स में निम्नलिखित जानकारी भरें:

  - एप्लीकेशन नंबर: अपना 13 अंकों का एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।

  - जन्म तिथि: अपनी जन्म तिथि दर्ज करें।

  - Subject: अपनी परीक्षा के विषय का चयन करें।

  - माता के नाम के पहले 2 अक्षर और आधार कार्ड के अंतिम 4 अंक दर्ज करें।

4. कैप्चा हल करें और सबमिट करें:

- कैप्चा क्वेश्चन को हल करके "Submit" पर क्लिक करें। 

अब आपका एडमिट कार्ड आपके सामने स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।

MP ANMTST 2024 Admit Card के लिए डायरेक्ट लिंक

MPESB ANMTST 2024 Admit Card डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग कर सकते हैं। - Click Here

सिस्टम आपको रीडायरेक्ट करेगा और आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड का इंटरफेस ओपन होगा। वहां पर एप्लीकेशन नंबर और जन्म दिनांक भरकर आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हमारा सुझाव है कि आप इसका दो कॉपी में प्रिंट आउट निकाल लें।

MP ANMTST 2024 के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश

1. प्रवेश-पत्र का महत्व: डाउनलोड किए गए और मुद्रित प्रवेश-पत्र के आधार पर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा।

2. समय पर उपस्थित हों: निर्धारित रिपोर्टिंग समय के बाद आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

3. फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य: मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। UIDAI द्वारा सत्यापित (verify) ई-आधार मान्य होगा।

4. फोटो और हस्ताक्षर:टी.ए.सी. के द्वितीय भाग में स्वहस्ताक्षरित फोटो लगाना अनिवार्य है।

5. मॉक टेस्ट: मण्डल की वेबसाइट पर परीक्षा से संबंधित मॉकटेस्ट उपलब्ध है। इसे देखकर आप परीक्षा की प्रक्रिया से परिचित हो सकते हैं।

6. बायोमेट्रिक प्रक्रिया: परीक्षा हाल में प्रवेश बायोमेट्रिक पद्धति के तहत ही दिया जाएगा।

7. स्कोर प्रदर्शित: परीक्षा समाप्ति के बाद अर्जित स्कोर कम्प्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

8. अन्य सामग्री प्रतिबंधित: मूल प्रवेश-पत्र और पहचान पत्र के अलावा कोई अन्य सामग्री परीक्षा केंद्र में ले जाना प्रतिबंधित है।

9. इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध: परीक्षा हाल में केल्कुलेटर, बीपर्स, पेजर्स, मोबाइल, सेल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाना पूरी तरह से वर्जित है।

इस लेख में हमने MP ANMTST 2024 Admit Card को डाउनलोड करने की प्रक्रिया और आवश्यक दिशा-निर्देशों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की है। यह गाइड आपको एडमिट कार्ड आसानी से प्राप्त करने और परीक्षा के दौरान महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों का पालन करने में मदद करेगी।

Post a Comment

0 Comments